फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There was a stir after receiving information about an

Dehradun News: छात्रा के अपहरण की कोशिश की सूचना से मचा हड़कंप

Thu, 29 Feb 2024 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
There was a stir after receiving information about an
I- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की मामले की जांचI
विज्ञापन




रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाकर अपहरण की कोशिश करने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा से जानकारी जुटाई। परिचित बाइक सवार उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



ज्वालापुर क्षेत्र निवासी एक किशोरी कक्षा 10 में पढ़ती है। बुधवार दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह घर जा रही थी। आरोप है कि तभी एक बाइक सवार युवक आया और उसे जबरन बाइक पर बैठने के लिए कहने लगा। छात्रा ने साफ इन्कार करते हुए शोर मचा दिया। इससे राहगीर रुक गए। इन्हें देखकर बाइक सवार फरार हो गया। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की गई है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तुरंत रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बाइक सवार युवक छात्रा का परिचित बताया जा रहा है। वह उसके मोहल्ले में काफी समय रह चुका है। मामले में तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed