फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There was a long traffic jam at Sen Ki Ghati intersection

Dehradun News: सेन की घाटी तिराहे पर लगा लंबा जाम

Mon, 20 Nov 2023 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
There was a long traffic jam at Sen Ki Ghati intersection
Iजाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने, करीब आधा घंटे तक यातायात रही ठपI
विज्ञापन


सेन की घाटी तिराहे पर सोमवार की शाम लंबा जाम लग गया। आवागमन को सुचारु कराने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। करीब आधे घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। यातायात ठप हो गया। इसके बाद धीरे-धीरे जाम हटना शुरू हुआ और यात्रियों ने राहत की सांस ली। सेलाकुई बाजार के साथ ही सेन की घाटी तिराहे पर जाम लगना आम बात हो गई है। हाईवे से हिमाचल और हरियाणा जाने वाले वाहन गुजरते हैं। अक्सर शाम के समय शिक्षक संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों की छुट्टी होने पर सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सोमवार की शाम करीब 5-7 बजे तक सेन की घाटी पर जाम की स्थिति बनी रही। यह तिराहा शिमला बाईपास को दून-पांवटा हाईवे से जोड़ना है। यहीं पर प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज भी है। तिराहा सेलाकुई और प्रेमनगर थाने की सीमा पर है। इस कारण यहां जाम जैसे हालत उत्पन्न हो जाते हैं। यात्री सुरेश कुमार, चंद्र प्रकाश, राजेश कुमार ने बताया कि कई बार आड़े-तिरछे खड़े वाहन भी जाम की वजह बनते हैं। थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed