फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There should be no interference of MLAs in the

Dehradun News: कांग्रेस पार्षद बोले, निगम में विधायकों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

Tue, 24 Mar 2026 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
There should be no interference of MLAs in the
नगर निगम के कार्यों में विधायकों का हस्तक्षेप कतई नहीं होना चाहिए। कांग्रेस पार्षदों ने मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त से मिलकर यह बात रखी। पार्षदों ने कहा कि विधायकों के पास अपनी निधि होती है। उस निधि का प्रयोग करके वह कोई भी विकास कार्य करा सकते हैं लेकिन नगर निगम लेकिन संस्तुति पर निगम की निधि से काम कराया जाए यह न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन

एक विधायक पर वार्ड में हस्तक्षेप की बात कहते हुए कांग्रेस पार्षद दो दिन पूर्व मेयर सौरभ थपलियाल के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए थे। उस समय मेयर ने पार्षदों की बात सुनने का आश्वासन दिया था। सोमवार को रॉबिन त्यागी के साथ कांग्रेस पार्षद मेयर कार्यालय पर पहुंचे और अपनी बात रखी। पार्षदों ने यह भी मांग की कि बोर्ड बैठक का जल्द ही आयोजन किया जाए। इसके अलावा अभी से फॉगिंग शुरू करा देनी चाहिए। उन्होंने नाला गैंग को सक्रिय करते हुए सफाई करने की मांग की। मेयर ने आश्वासन दिया कि शहर क्षेत्र में नदी-नालाें के पुश्तों को ठीक कराने के संबंध में नई गाइडलाइन मिली है। इसके संबंध में सिंचाई विभाग के साथ बैठकर बात की जाएगी और समाधान निकाला जाएगा। इस दौरान अनिल छेत्री, अमित भंडारी, इतात खान,मुकीम, अभिषेक तिवारी, महेंद्र बिष्ट, अर्जुन सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed