{"_id":"606b64ec8ebc3ecfdd542f9c","slug":"there-may-be-rain-with-hailstorm-in-the-state-today-city-news-drn3757127133","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में आज ओलावृष्टि के साथ हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में आज ओलावृष्टि के साथ हो सकती है बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार को ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश, ओलावृष्टि और बिजली चमकने के आसार हैं। वहीं, बुधवार को कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश से भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। इस संबंध में मौसम विभाग ने संबंधित विभागों को एडवाइजरी जारी की है।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के मुताबिक मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जनपदों में ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जनपदों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोक निर्माण विभाग समेत संबंधित विभागों को सड़कों को दुरुस्त करने और अन्य जरूरी तैयारी रखने की सलाह दी है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने के आसार हैं। बुधवार के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, सोमवार को देहरादून में लगभग पूरे दिन बादल छाए रहे, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा।