फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is opposition to making TET (Teacher Eligibility Test) mandatory for teachers appointed before 2011

Dehradun News: 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता का विरोध

Mon, 02 Feb 2026 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
There is opposition to making TET (Teacher Eligibility Test) mandatory for teachers appointed before 2011
- जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ट्रांजिट हॉस्टल रेसकोर्स में हुई प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में शिक्षकों ने 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता का विरोध किया। शिक्षकों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि मार्च 2025 में सेवानिवृत्त शिक्षकों को अब तक 90 प्रतिशत जीपीएफ का भुगतान नहीं किया गया।
बैठक में विभिन्न जिलों से पहुंचे शिक्षकों ने कहा, जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी है। कई पद खाली होने से स्कूल एक या दो शिक्षकों के भरोसे चल रहे हैं। शिक्षक न होने से स्कूलों में छात्र संख्या घटती जा रही है। संगठन की ओर से विभिन्न 12 सूत्री मांगों से शासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द मांगों पर अमल न हुआ तो विकासखंड स्तर से प्रदेश स्तर तक एक विशाल आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा, महामंत्री जगबीर खरोला, संरक्षक सतीश घिल्डियाल, उपाध्यक्ष उमेश सिंह चौहान,वरिष्ठ मंत्री सुरेश प्रसाद भट्ट, कोषाध्यक्ष मनोज शाह, कुंवर राणा, धर्मवीर चौहान, दीवान सिंह रावत, सूरज मंद्रवाल, सुरक्षा चौहान, अनूप भट्ट, बलजीत चौधरी, शेर सिंह पवार, सुधा उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed