फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Premnagar Joint Hospital no nurse for OT, the doctor alone performs the operation

देहरादून: प्रेमनगर संयुक्त चिकित्सालय का हाल...ओटी के लिए नर्स नहीं, अकेले डॉक्टर करते हैं ऑपरेशन

Tue, 26 Sep 2023 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 26 Sep 2023 04:59 PM IST
सार

अस्पताल में ओटी के लिए एक ही नर्स रेशमा हैं। यहां पर आंखों के ऑपरेशन, ईएनटी सर्जरी, जनरल सर्जरी, गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन और ऑर्थो सर्जरी में रोजाना ऑपरेशन होते हैं।

विज्ञापन
Dehradun: Premnagar Joint Hospital no nurse for OT, the doctor alone performs the operation
केजीएमयू। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रेमनगर संयुक्त चिकित्सालय में नर्सिंग स्टाफ की कमी के कारण डॉक्टर अकेले ही ऑपरेशन करते हैं। अस्पताल में ओटी के लिए सिर्फ एक नर्स है जो सभी ओटी में ड्यूटी करती हैं। ऐसे में डॉक्टर को बिना नर्स की सहायता के ऑपरेशन करना पड़ता है।

विज्ञापन


अस्पताल में ओटी के लिए एक ही नर्स रेशमा हैं। यहां पर आंखों के ऑपरेशन, ईएनटी सर्जरी, जनरल सर्जरी, गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन और ऑर्थो सर्जरी में रोजाना ऑपरेशन होते हैं। एक नर्स के लिए सभी विभागों के ऑपरेशन करवाना मुश्किल होता है। आंखों के ऑपरेशन की अलग और अन्य ऑपरेशन के लिए अलग ओटी है। ऐसे में एक समय में एक से अधिक मरीज के ऑपरेशन हो रहे हैंं तो नर्स मदद नहीं कर पाती। किसी दिन नर्स छुट्टी पर चली जाएं तो फिर सभी ओटी में बिना नर्स के ही काम किया जाता है।
विज्ञापन


ऋषिकेश कसीनो मामला: वांछित मिर्गी रोग विशेषज्ञ के क्लीनिक पर पुलिस का छापा, डॉक्टर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकरण लेना और धोना खुद ही पड़ता
अस्पताल की नेत्र सर्जन डॉ. आकांक्षा ने बताया कि ऑपरेशन करते समय उपकरण खुद ही लेने पड़ते हैं। एक ऑपरेशन के बाद उपकरणों को धोना और दूसरे ऑपरेशन की तैयारी करना सारा काम डॉक्टर को ही करना पड़ता है। हालांकि, अस्पताल में अन्य स्टाफ है लेकिन वह वार्ड में ड्यूटी करता है।


रोजाना 300 ओपीडी, 10 सर्जरी हो रहीं
दून और कोरोनेशन के बाद प्रेम नगर अस्पताल में मरीजों का अधिक दबाव रहता है। प्रेमनगर उप जिला चिकित्सालय है। इसके बावजूद यहां की स्थिति बहुत दयनीय है। यहां रोजाना 300 मरीजों की ओपीडी होती है। रोजाना सभी विभागों में करीब 10 सर्जरी हो जाती हैं। एक सप्ताह में चार ऑपरेशन आंखों के ही होते है।

अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के लिए 10 पद हैं, इसमें आठ पद भरे हुए हैं। दो नर्स आना बाकी हैं। कितनी नर्स की ड्यूटी लगानी है यह अस्पताल प्रशासन को तय करना है।
- डॉ. संजय जैन, सीएमओ, देहरादून

अस्पताल में नर्स तो आठ हैं लेकिन इस समय अस्पताल में पांच नर्स ही कार्यरत हैं। इसलिए नर्सिंग स्टाफ की दिक्कत हो रही है।
-डॉ. राजेश कुमार सिंह आहलूवालिया, सीएमएस, प्रेम नगर अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed