फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is no dermatologist in the sub district hospital

Dehradun News: उप जिला अस्पताल में नहीं है त्वचा रोग विशेषज्ञ, ओपीडी में आ रहे 30 से 35 मरीज

Thu, 21 Nov 2024 02:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
There is no dermatologist in the sub district hospital
ठंड बढ़ने के साथ उप जिला अस्पताल विकासनगर में त्वचा रोग के मामले बढ़े हैं। ओपीडी में रोजाना 30 से 35 मरीज ऐसे आ रहे हैं। अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं है। इस स्थिति में मरीजों को सामान्य रोग चिकित्सा की ओपीडी में अन्य विशेषज्ञों को दिखाना पड़ रहा है। संक्रमण गंभीर होने पर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को 557 मरीज आए। इनमें से 407 नए और 150 पुराने मरीज थे। सबसे अधिक मरीज सामान्य ओपीडी में दिखाने आए। इनमें से 30 मरीज शरीर में खुजली, लाल चक्कते, दाने, जलन आदि त्वचा रोग के थे। वहीं, सोरायसिस, एटोपिक डर्मेटाइटिस और सेबोरिक डर्मेटाइटिस के कुछ पुराने मरीज दिखाने आए थे। सभी मरीज सामान्य रोग चिकित्सा की ओपीडी में ही दिखा रहे थे। अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ न होने के कारण कुछ गंभीर या पुराने त्वचा संक्रमण के मरीजों को रेफर किया जा रहा था।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. विजय सिंह ने बताया कि अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ का पद शुरुआत से ही रिक्त चल रहा है। विभाग को समय-समय पर विशेषज्ञ की नियुक्ति के लिए मांग भेजी जाती है। मरीजों को सामान्य ओपीडी में उपचार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
सीएमएस डॉ. विजय सिंह ने बताया कि सर्दियों में त्वचा शुष्क हो जाती है। इससे त्वचा में खुजली, जलन, दाने जैसी समस्या उत्पन्न होती है। बार-बार त्वचा को खुजलाने से उसमें घाव हो जाते है। इससे द्वितीयक संक्रमण की स्थिति भी बन जाती है। सर्दियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। विटामिन सी युक्त फलों और ताजी हरी सब्जियों का सेवन करें। त्वचा को रूखा न होने दें उसपर वैसलीन या मॉइस्चराइजर लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed