फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is no attachment to the easy things, the teachers' minds are engrossed in the difficult things.

Dehradun News: सुगम का नहीं है मोह, दुर्गम में रमा शिक्षिकाओं मन

Thu, 05 Sep 2024 05:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
There is no attachment to the easy things, the teachers' minds are engrossed in the difficult things.
आठ से 11 वर्षों से सेवाएं दे रहीं तीन शिक्षिकाएं
विज्ञापन



स्थानांतरण के लिए नहीं किया आवेदन

आज के दौर में हर कोई सुविधाजनक जीवन जीना जाता है। यही कारण है कि सरकारी शिक्षक भी सुगम क्षेत्रों के विद्यालयों में तैनाती चाहते हैं। अगर किसी कि दुर्गम या अतिदुर्गम क्षेत्र में तैनाती हो जाए तो वह स्थानांतरण के लिए पूरा प्रयास करते हैं। लेकिन, कालसी ब्लॉक की तीन शिक्षकाओं का मन दुर्गम क्षेत्र में रम गया है। इन शिक्षिकाओं को सुगम क्षेत्र का अब कोई मोह नहीं है। तीनों शिक्षिकाओं ने कभी स्थानांतरण के लिए आवेदन नहीं किया। न भविष्य में स्थानांतरण के इच्छुक हैं।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय नागथात में तैनात शिक्षिका पूनम घिल्डियाल बीते आठ वर्षों से सेवा दे रही हैं। उनका कहना है कि पर्वतीय क्षेत्र के निवासी और बच्चे अधिक विनम्र और अनुशासित होते हैं। इसलिए वह यहां के बच्चों को सेवा भाव से पढ़ाना चाहती हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय जामुवा में बीते 11 वर्षों से तैनात शिक्षिका गुरमीत कौर ने भी कभी स्थानांतरण के लिए आवेदन नहीं किया। वह बताती हैं कि पर्वतीय क्षेत्रों के बच्चों को अच्छी शिक्षा के कम मौके मिलते हैं। वह अच्छी शिक्षा देकर उन्हें आगे बढ़ाना चाहती हैं। उनका कहना है कि इसमें अभिभावकों की ओर से भी प्रयास की जरूरत है।
विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक विद्यालय नराया में बीते 11 वर्षों से तैनात शिक्षिका रीता यादव भी पर्वतीय क्षेत्र में ही रहकर छात्रों को पढ़ना चाहती हैं। उनका कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों के छात्र शिक्षकों का बहुत सम्मान करते हैं। विशेष बात इन सभी शिक्षिकाओं के परिवार देहरादून रहते हैं। जबकि तीनों शिक्षिकाएं दूरस्थ क्षेत्रों में रहकर समर्पित भाव से सेवाएं देकर समाज में मिसाल कायम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed