फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is news of relief for the litigants of cases pending

Dehradun News: सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों में पा सकते हैं समाधान

Wed, 13 May 2026 02:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
There is news of relief for the litigants of cases pending
सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के वादकारियों के लिए राहत की खबर है। सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में 21 से 23 अगस्त तक समाधान समारोह के अंतर्गत विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिये लंबित विभिन्न प्रकार के मामलों का सुलह और राजीनामे के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन




जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून ने ऐसे पक्षकारों से समय रहते अपने मामलों को सूचीबद्ध कराने की अपील की है। प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने बताया कि विशेष लोक अदालत में फौजदारी मामले, मोटर दुर्घटना प्रतिकर प्रकरण, चेक बाउंस मामले, बैंक ऋण एवं वसूली विवाद, दीवानी और वैवाहिक मामले, बीमा दावा प्रकरण, सरकारी एवं सार्वजनिक उपक्रमों से जुड़े विवाद, शैक्षणिक एवं सेवा संबंधी मामलों सहित अन्य कई प्रकृति के मामलों का निस्तारण किया जाएगा। जो वादकारी अपने मामलों का समाधान आपसी सहमति और समझौते के आधार पर कराना चाहते हैं वे 20 अगस्त तक अपने वादों को से सूचीबद्ध करवा लें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यदि वार्ता सफल रहती है तो संबंधित मामलों को विशेष लोक अदालत में निस्तारित कराने की पूरी प्रक्रिया में विधिक सेवा प्राधिकरण सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed