फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ram Mandir Inaguration Shri Ram Mandir model in trendwith gold and silver jewelery in Dehradun

Ram Mandir: देहरादून में सोने-चांदी की ज्वेलरी में सज रहे रघुवर, लुभा रहा श्रीराम मंदिर मॉडल

Thu, 18 Jan 2024 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 18 Jan 2024 04:28 PM IST
सार

22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरा देश भक्ति में डूबा हुआ है। इस उत्सव को लेकर बाजार में भी तेजी आई है। देहरादून में सोने-चांदी की ज्वेलरी में प्रभु श्रीराम के साथ ही राम मंदिर को सजाया गया है।

विज्ञापन
Ram Mandir Inaguration Shri Ram Mandir model in trendwith gold and silver jewelery in Dehradun
राम मंदिर के मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्तों में खासा उत्साह है। राजधानी दून में सोने-चांदी की ज्वेलरी पर राम मंदिर के साथ भगवान श्रीराम, राम दरबार को उकेरा गया है। गोल्ड प्लेटेड राम मंदिर की काफी बिक्री हो रही है।

विज्ञापन


22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरा देश भक्ति में डूबा हुआ है। इस उत्सव को लेकर बाजार में भी तेजी आई है। देहरादून में सोने-चांदी की ज्वेलरी में प्रभु श्रीराम के साथ ही राम मंदिर को सजाया गया है। सर्राफा कारोबारियों ने विशेष रूप से तैयार कराई ज्वेलरी में भगवान श्रीराम की झलक उकेर दी है। इसमें खास राम मंदिर के मॉडल को काफी खरीदा जा रहा है। इसके साथ ही सोने-चांदी के सिक्कों पर राम दरबार की काफी मांग की जा रही है। लोग एक दूसरे को गिफ्ट में देने के लिए इसकी खरीददारी कर रहे है। दून के कुंदन माला ज्वेलर्स के ऑनर अमित गुप्ता ने बताया कि गिफ्ट आइटम एवं सिक्कों में भगवान श्रीराम को उकेरा है। जिन्हें लोग गिफ्ट में देने के लिए खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के दौरान केदारनाथ में जलेंगे घी के 108 दीपक, धाम में मौजूद रहेंगे 30 लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


राम दरबार के सिक्कों की काफी मांगI
श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बाजार में राम दरबार के चांदी के सिक्कें काफी लुभा रहे है। दुकानों पर सिक्कें आते ही लोग इनकी खूब खरीददारी कर रहे है। व्यापारियों का कहना है कि चांदी के सिक्कों की काफी मांग है। लोग गिफ्ट में देने के लिए इन्हें काफी खरीद रहे है।

मुंबई से तैयार होकर आ रही ज्वेलरीI
कुंदन माला ज्वेलर्स के ऑनर अमित गुप्ता ने बताया कि श्रीराम मंदिर से सजी ज्वेलरी मुंबई में तैयार हो रही है। दून में बढ़ रही इसकी मांग को वहीं से इसे मंगाया जा रहा है। दूनवासी इसे काफी पसंद कर रहे है।

गिफ्ट में देने के लिए खूब खरीददारीI
श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उल्लास है। ऐसे में लोग एक दूसरे को गिफ्ट के तौर पर राम मंदिर या प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की भेंट कर रहे है। ज्वेलरी व्यापारी ने बताया कि दून में लोग राम दरबार के चांदी के सिक्कें एक दूसरे को गिफ्ट में देने के लिए खूब खरीद रहे है।

इनकी ये कीमत
24 कैरेट गोल्ड फॉयल का छोटा मॉडल- 10800
राम मंदिर का बड़ा मॉडल-41000
राम मंदिर का फ्रेम- 5000
राम दरबार का चांदी का सिक्का- 2600

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed