{"_id":"65c28f31b5a0d1d00600d4a6","slug":"there-are-still-many-obstacles-in-the-way-there-is-lack-dehradun-news-c-5-1-drn1030-344371-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: धोरण खास में सड़क और नालियां बन रहीं कूडा यार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: धोरण खास में सड़क और नालियां बन रहीं कूडा यार्ड
विज्ञापन
I
I
Iकई कॉलोनियों में लो वोल्टेज और सीवर की समस्या से जूझ रहे लोग
I
I
I
Iसीवर लाइन न होने से पानी निकासी की बनी हुई है समस्याI
क्लीन दून बनने की राह में अभी कई अड़चने हैं। महानगर के कई वार्डों में जरूरी सुविधाओं का अभाव है, तो कई अन्य समस्याएं भी हैं। धोरण खास वार्ड इसका जीता जागता उदाहरण है। वार्ड में सड़कों और नालियों में कूड़ा डालकर गंदगी का यार्ड बनाया जा रहा है। कई कॉलोनियां में लो वोल्टेज के साथ ही पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा सीवर लाइन न होने से पानी की निकासी समस्या बन गई है।
मयूर विहार पुलिस चौकी से कंडोली-चिडोवाली क्षेत्र तक करीब 20 हजार की आबादी में धोरण खास वार्ड की बसावट है। सिद्धार्थ विहार, चदंन विहार, मयूर विहार, गोविंद नगर, अमर विहार, मंदाकनी और गंगोत्री आदि दर्जनभर कॉलोनियां वार्ड का हिस्सा हैं। वार्ड की मलिन व कम विकसित कॉलोनियाें में बर्मावाला खाला और राजीव नगर है। इन कॉलोनियां में आज भी कूड़ा सड़क और नालियों में डाला जा रहा है। इससे कॉलोनियाें में गंदगी फैल रही है। वहीं दून डायवर्जन और बीमा विहार में पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जबकि सिद्धार्थ विहार, मयूर विहार, कंडोली, गंगोत्री और चिडोवाली में सीवर लाइन न होने से घरों का पानी सड़क पर आ रहा है। इससे सड़क खराब हो रही है। हालांकि सीवर लाइन डालने का कार्य जारी है। मंदाकनी व राजेश्चरनगर और बर्मावाला खाला में लो-वोल्टेज की समस्या से अब तक निजात नहीं मिल सकी है। इसके अलावा नगर निगम की जमीनों के साथ ही नदी-नालों पर अतिक्रमण हो रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
Iवार्ड में साफ-सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पेयजल, सीवर लाइन, कूड़ा उठान व लो-वोल्टेज को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। सीवर लाइन का निर्माण फिलहाल चल रहा है। कूड़ा उठान के लिए भी नियमित गाड़ी आ रही है।
विज्ञापन
I
I
I
I-चुन्नीलाल, निवर्तमान पार्षद, धोरण खासI
Iमहानगर को स्वच्छ बनाने के लिए वार्डों को साफ-स्वच्छ बनाना होगा। इसके लिए कॉलोनीवासियों को जागरूक करने की जरूरत है। वहीं कूड़ा डालने के लिए सरकारी भूमि की व्यवस्था होनी चाहिए।
I
I-आशीष थापा, चिडोवालीI