नारी निकेतन के अंदर अभी भी दबे हैं कई राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा का कहना है कि नारी निकेतन के अंदर अभी कई राज दफन हैं। इस मामले में भले ही छोटे लोग अंदर हो गए हैं, लेकिन कई बड़े लोग हैं, जिन पर आंच तक नहीं पहुंची।
रेखा शर्मा और उनके साथ आई कमीशन की लॉ ऑफिसर सुधा चौधरी ने बताया कि उन्होंने यहां से काफी साक्ष्य जुटा लिए हैं। कई लोगों के नाम सामने आए हैं। उन लोगों को दस्तावेजों के साथ राष्ट्रीय महिला आयोग बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक नया खुलासा सबके सामने होगा।
मंगलवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में रेखा शर्मा ने कहा कि सोमवार को वह साढ़े छह घंटे तक नारी निकेतन में रही। इस बीच ना एक कप चाय पी और न ही लंच किया। उन्होंने कहा कि हमें नहीं मालूम था कि भीतर इतना समय लग जाएगा, लेकिन जब संवासिनियों से बात की तो कई बातें ऐसी सामने आईं, जिससे भूख-प्यास खत्म हो गई।
'साढ़े छह घंटे में मुझे हकीकत पता चल गई'
उन्होंने बताया कि प्रकरण बेहद गंभीर है। इसमें सफेदपोश भी संलिप्त हो सकते हैं। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनका कसूर कम है। लेकिन जो ऊंची पहुंच के कारण बाहर घूम रहे हैं, उन पर हाथ डालने का प्रयास कोई नहीं कर रहा है।
उन्होंने कहा कि कम उम्र की संवासिनियां ही मानसिक रूप से विक्षिप्त संवासिनियों की देखभाल कर रही हैं। नारी निकेतन बदबू से भरा पड़ा है। मीडिया में लगातार मामला सामने आने के बाद भी नारी निकेतन की स्थिति बेहद खराब है।
इनका है कहना
मैं साढ़े छह घंटे में नारी निकेतन की हकीकत जान गई तो फिर यहां के अधिकारी अब तक इससे अनभिज्ञ क्यों हैं? इसका मतलब वे खुद मामले में कार्रवाई नहीं करना चाहते।
-रेखा शर्मा, सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग