फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime: There are a total of 913 complaints across the country

Dehradun Crime: एसटीएफ के हत्थे चढ़े चार साइबर ठग, चारों के खिलाफ देशभर में दर्ज हैं 913 शिकायतें

Thu, 26 Oct 2023 04:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 26 Oct 2023 04:11 PM IST
सार

जकुमार निवासी वार्ड पांच, लक्सर ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्हें विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये से ज्यादा ठग लिए गए थे। एसटीएफ ने यूपी के बहराइच जिले के शिवम तिवारी, रामनरेश, दीपू वर्मा और दलीप गिरी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Dehradun Crime:  There are a total of 913 complaints across the country
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ के हत्थे चढ़े चार साइबर ठगों के खिलाफ देशभर में कुल 913 शिकायतें हैं। इनमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 255 शिकायतें और पांच मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के मोबाइल नंबरों और बैंक खातों से सेंट्रल साइबर क्राइम पोर्टल से यह डाटा एसटीएफ को मिला है। आरोपियों की जानकारी विभिन्न प्रदेशों को भेजी जा रही हैं। ताकि, इन राज्यों की पुलिस भी इन आरोपियों को अपने यहां ले जा सकें।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि राजकुमार निवासी वार्ड पांच, लक्सर ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्हें विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये से ज्यादा ठग लिए गए थे। एसटीएफ ने यूपी के बहराइच जिले के शिवम तिवारी, रामनरेश, दीपू वर्मा और दलीप गिरी को गिरफ्तार किया था। इनके पास से लैपटॉप, चेक बुक, बॉयोमेट्रिक डिवाइस आदि बरामद हुए थे। आरोपियों के खिलाफ तेलंगाना में 85 शिकायतें और 28 मुकदमे, राजस्थान में 77 शिकायतें, महाराष्ट्र में 58 शिकायतें और एक मुकदमा, दिल्ली में 58 शिकायत और एक मुकदमा, गुजरात में 54 शिकायत और एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


Dehradun: नोटिफाइड रूट पर निजी बस संचालन के लिए नहीं मिलेगा परमिट, हाईकोर्ट के स्टे के बाद निगम ने लिया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु में 49 शिकायत और छह मुकदमे, हरियाणा में 39 शिकायत और एक मुकदमा, बिहार में 33 शिकायत, पश्चिम बंगाल में 26 शिकायत और एक मुकदमा, मध्यप्रदेश में 24 शिकायत, छत्तीसगढ़ में 21 शिकायत और एक मुकदमा, पंजाब में 20 शिकायत, कर्नाटक में 18 शिकायत, ओडीशा में 13, आंध्र प्रदेश में 13, झारखंड में 13, उत्तराखंड में 13, चंडीगढ़ में 10 शिकायत और एक मुकदमा दर्ज है। असम में नौ शिकायत, केरल में नौ शिकायत, त्रिपुरा में 6 शिकायत, हिमाचल प्रदेश में तीन शिकायत, गोवा में दो शिकायत, अरुणाचल प्रदेश में दो शिकायत, दादर व नागर हवेली में एक, मणिपुर में एक और अंडमान व निकोबार में एक शिकायत दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed