फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mountains draw a surge of tourists; hotels and

Dehradun News: पहाड़ों ने खींचा सैलानियों का रेला, होटल-होम स्टे फुल

Sat, 03 Oct 2026 01:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 03 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Mountains draw a surge of tourists; hotels and
मानसून की बेरुखी के बाद अक्तूबर के पहले सप्ताहांत में चकराता एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो उठा। गांधी जयंती के अवकाश के साथ शनिवार और रविवार की छुट्टी होने से शुक्रवार शाम से ही पर्यटकों की आमद बढ़ गई। होटल, रिजॉर्ट, होम स्टे और रेस्टोरेंट कारोबार में भी रौनक लौट आई। सप्ताहांत के लिए अधिकांश ठिकाने फुल रहे।जुलाई और अगस्त में लगातार बारिश और भूस्खलन के खतरे के चलते चकराता में इक्का-दुक्का पर्यटक ही पहुंच रहे थे। इससे पर्यटन कारोबारियों में मायूसी थी। अब मौसम साफ होने और मैदानी क्षेत्रों में बढ़ी गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।पर्यटकों ने टाइगर फॉल, मोईला टॉप, कोटी कनासर, बुग्याल, रामताल गार्डन, नवीन चकराता, लोखंडी, जाड़ी, बैराटखाई, चिरमिरी टॉप और चुरानी समेत विभिन्न पर्यटन स्थलों का रुख किया। प्राकृतिक सुंदरता के बीच पर्यटकों ने खूब आनंद लिया और यादगार पलों को मोबाइल कैमरों में कैद किया। चकराता छावनी बाजार में भी दिनभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रही।होटल व्यवसायी अमित जोशी, दिगंबर सिंह चौहान, विवेक अग्रवाल, अनिल तोमर, रघुवीर सिंह, वरुण सिंह और अनुपम तोमर ने बताया कि जून में अच्छी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे, लेकिन जुलाई, अगस्त और सितंबर में लगातार बारिश से कारोबार प्रभावित रहा। हालांकि अब अक्तूबर में मौसम खुलने से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, नोएडा समेत विभिन्न स्थानों से पर्यटक पहुंच रहे हैं।संवाद न्यूज एजेंसीचकराता। मानसून की बेरुखी के बाद अक्तूबर के पहले सप्ताहांत में चकराता एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो उठा। गांधी जयंती के अवकाश के साथ शनिवार और रविवार की छुट्टी होने से शुक्रवार शाम से ही पर्यटकों की आमद बढ़ गई। होटल, रिजॉर्ट, होम स्टे और रेस्टोरेंट कारोबार में भी रौनक लौट आई। सप्ताहांत के लिए अधिकांश ठिकाने फुल रहे।जुलाई और अगस्त में लगातार बारिश और भूस्खलन के खतरे के चलते चकराता में इक्का-दुक्का पर्यटक ही पहुंच रहे थे। इससे पर्यटन कारोबारियों में मायूसी थी। अब मौसम साफ होने और मैदानी क्षेत्रों में बढ़ी गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं।पर्यटकों ने टाइगर फॉल, मोईला टॉप, कोटी कनासर, बुग्याल, रामताल गार्डन, नवीन चकराता, लोखंडी, जाड़ी, बैराटखाई, चिरमिरी टॉप और चुरानी समेत विभिन्न पर्यटन स्थलों का रुख किया। प्राकृतिक सुंदरता के बीच पर्यटकों ने खूब आनंद लिया और यादगार पलों को मोबाइल कैमरों में कैद किया। चकराता छावनी बाजार में भी दिनभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रही।होटल व्यवसायी अमित जोशी, दिगंबर सिंह चौहान, विवेक अग्रवाल, अनिल तोमर, रघुवीर सिंह, वरुण सिंह और अनुपम तोमर ने बताया कि जून में अच्छी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे, लेकिन जुलाई, अगस्त और सितंबर में लगातार बारिश से कारोबार प्रभावित रहा। हालांकि अब अक्तूबर में मौसम खुलने से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, नोएडा समेत विभिन्न स्थानों से पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed