फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There are 800 seats in the college, only 847 are contenders

Dehradun News: काॅलेज में 800 सीटें दावेदार हैं सिर्फ 847

Tue, 01 Jul 2025 01:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 01 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
There are 800 seats in the college, only 847 are contenders
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर में स्नातक की 800 सीटों के लिए 847 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण करवाया है। डाकपत्थर महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी राजकुमारी भंडारी चौहान ने बताया कि कॉलेज में स्नातक के लिए 800 सीट निर्धारित हैं। बीए के लिए 480, बीएससी के लिए 120, बीकॉम के लिए 160 और बीबीए में 40 सीट है। बताया कि इन सभी विषयों के लिए 847 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाया है। बताया कि विगत वर्ष 1800 के करीब छात्र-छात्राओं ने प्रवेश पंजीकरण करवाया था। इस बार केवल 47 छात्र-छात्राओं ने निर्धारित सीटों से अतिरिक्त पंजीकरण करवाए हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में अधिकतर जौनसार बावर क्षेत्र के छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए पंजीकरण करवाते हैं। आजकल सभी छात्र-छात्राएं गांव में हैं। प्रवेश पंजीकरण कम होने का यह भी एक बड़ा कारण है। उन्होंने बताया कि तिथि बढ़ती है तो पंजीकरण संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed