{"_id":"597718dd4f1c1ba2498b4728","slug":"theft-in-ganga-yamuna-rural-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को चोरी करने बैंक में घुसे, लेकिन नहीं कर पाए चोरी...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधी रात को चोरी करने बैंक में घुसे, लेकिन नहीं कर पाए चोरी...
ब्यूरो / अमर उजाला, नौगांव (उत्तरकाशी)
Updated Tue, 25 Jul 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा यमुना ग्रामीण बैंक बरनिगाड़ में सोमवार रात को चोरों ने चोरी का प्रयास किया लेकिन वह कैश लॉकर तोड़ने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
घटना का पता सुबह चला जब सफाई कर्मचारी सफाई करने बैंक पहुंचा। चोरो ने बैंक परिसर में पीछे की तरफ से कमरे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा सब्बल से कैश लॉकर तोड़ने का प्रयास किया। किन्तु मजबूत लॉकर को वह तोड़ नहीं पाये।
विज्ञापन
गंगा यमुना ग्रामीण बैंक में रात के अंधेरे में चोरी करने घुसे चोर जब लॉकर नहीं तोड़ पाये तो उन्होंने अलमारी की चाबी ढूंढने के लिए अन्य दस्तावेजों को भी खंगाल कर इधर उधर बिखरा दिया। किन्तु सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक आशीष डिमरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से लोहे की दो रोड़ बरामद की है। जिसकी निशान देही पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। शाखा प्रवन्धक आशीष डिमरी ने अज्ञान्त के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष पुरोला बीएस चौहान ने बताया कि घटना स्थल से लोहे की दो रोड मिली है जिन्हें कब्जे में लिया गया है। बैंक की सीसी टीवी फुटेज खंगाली जा रही है। ताकि चोरों के खिलाफ उन्हें कुछ सुबूत मिल सकें।