{"_id":"58ea32d94f1c1b4c3e5ba90b","slug":"theft-in-bsnl-officer-home-in-their-absence","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रेनिंग पर गया अधिकारी, चोरों ने साफ कर दिया पूरा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनिंग पर गया अधिकारी, चोरों ने साफ कर दिया पूरा घर
अमर उजाला ब्यूरो,रुड़की
Updated Sun, 09 Apr 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
बीएसएनएल अधिकारी के क्वाटर का ताला तोड़कर चोरों ने चार लाख रुपये के गहने चोरी कर लिये हैं। घटना के समय बीएसएनएल अधिकारी ट्रेनिंग पर गया हुआ था और उनकी पत्नी, बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बीएसएनएल में जेटीओ के पद पर तैनात शिवनारायण सिंह सिविल लाइंस स्थित बीएसएनएल के कार्यालय में तैनात है। आवास विकास स्थित बीएसएनएल कार्यालय के बराबर में स्थित संस्थान की आवासीय कालोनी में उनका क्वाटर है। जेटीओ शिवनारायण सिंह ने बताया कि उनकी गाजियाबाद में ट्रेनिंग थी। वह पिछले 10-12 दिनों से ट्रेनिंग पर गए हुए थे। उनके ससुर का देहांत हो जाने के कारण उनकी पत्नी और बच्चे 28 मार्च को कानपुर चले गए। आठ अप्रैल की सुबह पड़ोस में रह रहेे उनके साथी ने फोन से उन्हें बताया कि उनके क्वाटर का दरवाजा खुला हुआ है। इस वह घबरा गए और तुरंत ही गाजियाबाद से वापस रुड़की आ गए। उनके क्वाटर का लॉक टूटा हुआ था। घर के भीतर जाकर देखा तो कमरे में रखा बेड खुला हुआ था। उसमें गहने गायब थे। उन्होंने बताया कि गहने की कीमत चार लाख रुपये है। जेटीओ शिवनारायण सिंह ने मामले की तहरीर गंगनहर कोतवाली पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तो किसी परिचित ने दिया वारदात को अंजाम
बीएसएनएल के जेटीओ शिवनारायण सिंह ने बताया कि चोरों ने केवल उसी बेड को खोला जिसमें गहने रखे हुए थे। घर में कहीं कोई सामान उथल पुथल नहीं है। कोई अलमारी या फिर अन्य सामान बिखरा नहीं है। उनका कहना है कि चोरी इस अंजाद से की गई है जैैसे चोरी करने वाले को पता हो की। उन्होंने गहने कहां पर रखे हुए हैं। चोरों ने गहनों के अलावा कुछ भी चोरी नहंी किया है। उनका कहना है कि यदि पुलिस इस मामले की गंभीरता से पड़ताल करे तो चोर को पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
कंप्यूटर सेंटर में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास
चोरों ने एक कंप्यूटर सेंटर में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। हालांकि चोर घटना को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो पाए। गंगनहर कोतवाली अंतर्गत ईदगाह चौक के समीप काशीपुर में स्थित एक कंप्यूटर सेंटर है। रात को किसी समय चोरों ने कंप्यूटर सेंटर की दीवार में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। सेंटर संचालक को सुबह के समय उस वक्त घटना की जानकारी हुई जब वह प्रतिदिन की तरह सेंटर पर पहुंचा। सेंटर संचालक ने मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी है।