{"_id":"64838fbfc8c4c4be7208d305","slug":"the-youths-stabbed-the-old-man-when-he-saw-them-stealing-from-the-neighbors-house-dehradun-news-c-5-drn1037-174976-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पड़ोसी के घर चोरी करते देखा तो युवकों ने बुजुर्ग को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पड़ोसी के घर चोरी करते देखा तो युवकों ने बुजुर्ग को चाकू मारा
विज्ञापन
बुजुर्ग ने पड़ोसी के घर से सामान चोरी कर ले जाते चोरों को देखा तो आरोपियों ने उन पर चाकू से वार कर दिया और फरार हो गए। चाकू के वार से बुजुर्ग घायल हो गए और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी और बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
घटना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात की है। शुभम निवासी भारूवाला ने बताया कि उनके पिता संदीप कुमार रात करीब डेढ़ बजे घर के अहाते में खड़े हुए थे। इसी दौरान उन्होंने पड़ोसी पुरुषोत्तम दत्त भट्ट के यहां से दो लोगों को कुछ सामान चोरी कर ले जाते हुए देखा। दोनों युवक बाइक पर थे। संदीप कुमार ने जब इन्हें रोकना चाहा तो पीछे बैठे युवक ने उनके गले और छाती पर चाकू से वार कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवकों की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
दोनों युवक पुरुषोत्तम भट्ट के घर से एक टुल्लू पंप की मोटर चोरी कर ले गए हैं। एसओ क्लेमेंट टाउन शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि इस मामले में पुरुषोत्तम भट्ट की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि, संदीप कुमार के बेटे शुभम की ओर से जानलेवा हमले का केस आरोपियों के खिलाफ हुआ है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।