{"_id":"673ce43688d7cf4af30395a4","slug":"the-youth-who-fired-in-the-market-was-caught-with-a-pistol-dehradun-news-c-5-1-drn1030-551629-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सरे बाजार फायर करने वाला युवक पिस्तौल के साथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सरे बाजार फायर करने वाला युवक पिस्तौल के साथ दबोचा
विज्ञापन
I
II-दो कारतूस भी बरामद, कैंट थाने में दर्ज हुआ आरोपी के खिलाफ मुकदमा
I
Iसरे बाजार फायर करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी का एक साथी पुलिस की पकड़ से बाहर है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पिस्तौल से शौकिया फायर किया था। इस पिस्तौल का उसके पास लाइसेंस भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
I
I
I
Iघटना गत 16 नवंबर रात 10 बजे की है। पुलिस कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि अनारवाला नया गांव में एक युवक ने हवाई फायर की है। उसके साथ एक युवक और भी था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज से युवक की पहचान की। पुलिस को युवक का नाम देवाशीष बजरंगी बताया गया।
I
I
I
Iइस पर मुखबिर की सहायता से पुलिस ने आरोपी देवाशीष बजरंगी को कैंट थाने के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि जब फायर की थी तो उसके कुछ देर बाद ही पता चल गया था कि पुलिस उन्हें ढूंढ रही है। ऐसे में वह थाने ही आ रहा था लेकिन अंदर आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।
विज्ञापन
I
Iपुलिस ने पिस्तौल के लाइसेंस के बारे में पूछा तो वह नहीं दिखा पाया। इसके अलावा कारतूस कहां से लाया इसकी जानकारी भी उसके पास नहीं थी। वह जिस मोटरसाइकिल पर था उसके कागजात भी देवाशीष के पास नहीं थे। दूसरे युवक का नाम उसने सन्नी निवासी करनपुर बताया। वह अभी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा है।
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी देवाशीष को तत्काल गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।I