फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The youth who fell in the canal went missing due to taking photos

फोटो लेने के चक्कर में नहर में गिरा युवक लापता

Thu, 01 Jul 2021 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
The youth who fell in the canal went missing due to taking photos
युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाते जल पुलिस के जवान। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। फोटो लेने के चक्कर में हरियाणा का युवक नहर में जा गिरा। उसके दोस्त ने उसे बचने के लिए नहर में कूद लगा दी। लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को 112 से सूचना प्राप्त हुई की शक्ति नहर ढालीपुर में एक व्यक्ति डूब गया है। इस सूचना पर तत्काल थाना विकासनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि गौरव मनचंदा (28) पुत्र विशाल मनचंदा निवासी ग्राम शाहा थाना शाहा जिला अंबाला हरियाणा, जो मारुति एजेंसी तेपला में जॉब करता है अपने दोस्त
विज्ञापन

गगनदीप सिंह (28) पुत्र जगत सिंह वर्ष निवासी ग्राम तेपला थाना शाहा जिला अंबाला हरियाणा के साथ बीती 29 जून को मसूरी घूमने आए थे। बुधवार को मसूरी से 1:30 बजे अपनी कार से वापस लौट रहे थे। शाम करीब 6:00 बजे ढालीपुर पुल के पास नहर किनारे फोटो लेने के लिए रुके। संतुलन बिगड़ने के कारण गौरव नहर में गिर गया। उसके दोस्त गगनदीप ने नहर में कूदकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गौरव तेज बहाव में बह गया और गगनदीप बाहर निकल गया। पुलिस का कहना है कि गौरव की जल पुलिस की सहायता से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed