{"_id":"64a719d7c5843f17200e0265","slug":"the-youth-of-the-villages-of-khat-dwar-made-a-strategy-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-194244-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भंडारा थात में 17 से खेलकूद और सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भंडारा थात में 17 से खेलकूद और सम्मान समारोह
विज्ञापन
विज्ञापन
खत द्वार के गांवों के युवाओं ने बैठक कर बनाई रणनीति
युवा संगठन खत द्वार के तत्वावधान में 17 जुलाई से भंडारा थात में विराट खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसे लेकर अध्यक्ष राकेश भट्ट की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को भंडाराथात में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में खत द्वार के मिंडाल, खनाड़, कुराड़, सिचाड़, मंझगांव, समोग आदि गांवों युवा शामिल हुए। सभी ने एकजुटता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। राकेश भट्ट ने बताया कि तीन दिन चलने वाले इस विराट खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन कई वर्षों से किया जा रहा है। मुख्य अथिति विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी होंगी। कबीना मंत्री रेखा आर्य, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान कृषि, शिक्षा, पशुपालन, बागवानी आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। बैठक में राजेंद्र सिंह चौहान, सुरेंद्र भट्ट, प्रीतम नेगी, खेम सिंह चौहान, विक्रम नेगी, खुशीराम जोशी, रिंकेश भट्ट, बारू चौहान, अक्षय नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन