फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The youth called the bike for a test ride and ran away with it

Dehradun News: टेस्ट राइड के लिए बाइक बुलाई और लेकर भागा युवक

Mon, 11 Aug 2025 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The youth called the bike for a test ride and ran away with it
Iओएलएक्स पर बाइक का सौदा होने के बाद एक युवक ने उसे सहस्रधारा हेलिपैड के पास टेस्ट राइड के लिए बुलाया। टेस्ट राइड लेने के लिए गया युवक फिर लौटकर नहीं आया। गत तीन अगस्त को हुई इस घटना में बाइक स्वामी इम्मनुएल सिंह मसीह की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ राजपुर शैंकी कुमार ने बताया कि कैनाल रोड के रहने वाले इम्मनुएल सिंह मसीह ने अपनी बाइक बेचने के लिए ओएलएक्स पर पोस्ट डाली थी। इस दौरान एक युवक ने उनसे संपर्क किया। वह तीन अगस्त को शाम 6:45 बजे मोटरसाइकिल खरीदने के लिए आया था। कल्हान स्थित हेलिपैड के पास बाइक की टेस्ट ड्राइव के दौरान इम्मनुएल की बाइक को आरोपी लेकर चंपत हो गया। एसओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed