फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The young man raped the girl student, when her health deteriorated, she ran away from the hospital

Dehradun News: युवक ने किया छात्रा से दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल से भागा

Thu, 24 Aug 2023 02:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
The young man raped the girl student, when her health deteriorated, she ran away from the hospital
एक युवक ने छात्रा को अपने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान रक्तस्राव शुरू हुआ तो युवक उसे अस्पताल ले गया। यहां भर्ती करने के बाद वह भाग निकला। मौके पर पहुंचे पीड़िता के भाई को जब यह बात पता चली तो उसने युवक की तलाश की। लेकिन, उसका पता नहीं चला। इसके बाद उसने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन




घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है। एसओ पीडी भट्ट ने बताया, छात्रा मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और यहां एक निजी संस्थान से पढ़ाई कर रही है। उसके साथ उसका छोटा भाई भी पढ़ाई कर रहा है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया, उसकी दीदी के संपर्क में अंकित निवासी निगोही, शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश था। नंदा की चौकी के पास उसका कमरा है। अंकित ने मंगलवार को उसकी दीदी को अपने कमरे पर बुलाया था। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई तो उसे अस्पताल ले गया। उसने पीड़िता के भाई को बताया कि उसकी बहन का एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन




पीड़िता का भाई वहां पहुंचा तो अंकित वहां से निकल गया था। डॉक्टरों ने पीड़िता को दून अस्पताल रेफर कर दिया। यहां मेडिकल हुआ तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई। एसओ ने बताया, अंकित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उसका नंबर बंद आ रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed