{"_id":"67fc13a8f6b57271d10b3887","slug":"the-written-examination-of-nda-and-cds-was-conducted-dehradun-news-c-5-1-drn1031-664016-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एनडीए-सीडीएस परीक्षा में दिखा थोड़ा बदलाव, यूपीएससी की ओर से कराई गई लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एनडीए-सीडीएस परीक्षा में दिखा थोड़ा बदलाव, यूपीएससी की ओर से कराई गई लिखित परीक्षा
Mon, 14 Apr 2025 12:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:15 PM IST
सार
एनडीए के गणित विषय की बात करें तो पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार सरल व मॉडरेट कह सकते हैं। सवालों का पैटर्न डीडीए की ओर से आयोजित मॉक टेस्ट जैसा ही था। बीते सालों की बात करें तो कुछ नया नहीं था, बस सवालों को घुमा कर पूछा गया था।
विज्ञापन
Exam
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपीएससी की ओर से रविवार को एनडीए व सीडीएस की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। राजधानी दून के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर भी युवाओं ने परीक्षा दी। दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक व रक्षा क्षेत्र के जानकार संदीप गुप्ता ने परीक्षा में आए प्रश्न पत्रों का विश्लेषण करते हुए बताया, एनडीए व सीडीएस की परीक्षा हमेशा की तरह उच्च स्तर की रही। साथ ही कुछ बदलाव भी देखने को मिले।
विज्ञापन
संदीप गुप्ता ने बताया, एनडीए के गणित विषय की बात करें तो पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार सरल व मॉडरेट कह सकते हैं। सवालों का पैटर्न डीडीए की ओर से आयोजित मॉक टेस्ट जैसा ही था। बीते सालों की बात करें तो कुछ नया नहीं था, बस सवालों को घुमा कर पूछा गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब छात्रों को नौकरी दिलाने में मददगार बनेगा AI, कंपनी तक आपका बॉयोडेटा पहुंचाएगा सॉफ्टवेयर
विज्ञापन
उन्होंने सीडीएस के प्रश्न पत्रों का विश्लेषण करते हुए कहा, अंग्रेजी का पैटर्न उम्मीद के अनुसार पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। शब्द कोष पर ज्यादा फोकस देखने को मिला।