फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The world has high hopes from India's growing economic and strategic strength: Athawale

भारत की बढ़ती आर्थिक, सामरिक ताकत से दुनिया को तमाम उम्मीदें- अठावले

Fri, 08 Jul 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The world has high hopes from India's growing economic and strategic strength: Athawale
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार पिछले आठ साल से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। देश की बढ़ती आर्थिक और सामरिक ताकत को देखते हुए दुनिया के तमाम देशों का नजरिया बदला है। वे भारत को उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। ये बातें केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राइजिंग उत्तराखंड-2022 प्रदर्शनी का उद्घाटन करने केे बाद वह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय राज्य मंत्री अठावले ने कहा कि पीएम मोदी के आठ साल बेमिसाल रहे हैं। अंत्योदय योजना के लक्ष्य को सरकार पूरा कर रही है। केंद्र सरकार की इन्हीं उपलब्धियों को प्रदर्शनी के जरिये दर्शाने का प्रयास किया गया है। राज्य सरकार का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की तारीफ करते हुए कहा कि युवा मुख्यमंत्री के तौर पर वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से उत्तराखंड तेजी से विकसित हो रहा है। उत्तराखंड जब अपने गठन की रजत जयंती मनाएगा तो देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में से एक होगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। पीएम मोदी के सपनों को साकार करने के लिए हर कदम राज्य सरकार उठा रही है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी राज्य में पहली बार लगी है। युवाओं को प्रदर्शनी का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने प्रदर्शनी के आयोजन के लिए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के प्रयासों की भी जमकर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरडीओ, इसरो समेत 40 बड़े संस्थान प्रदर्शनी में शामिल
प्रदर्शनी में देश के 40 बड़े संस्थान अपनी उपलब्धियों से जुड़ी वस्तुओं को प्रदर्शित कर रहे हैं। डीआरडीओ, इसरो, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, आईआईपी, जीएसआई, सीएसआईआर, कृषि निदेशालय उत्तराखंड, भारतीय अंतर्देशीय जल प्राधिकरण, यूएचडीसी, बागवानी मिशन, एनएचपीसी, टीएचडीसी समेत कई सरकारी संस्थान प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे हैं। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में पहले दिन भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed