{"_id":"64ea529540aff8bc88075c04","slug":"the-work-of-area-expansion-of-herbertpur-municipality-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-231752-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हरबर्टपुर के क्षेत्र विस्तार की कवायद पर उठ रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हरबर्टपुर के क्षेत्र विस्तार की कवायद पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन
जनप्रतिनिधि व स्थानीय निवासियों ने शासन-प्रशासन की कार्रवाई को बताया राजनीति से प्रेरित
नगर से सटे व सुविधाओं का लाभ उठा रहे क्षेत्रों को प्राथमिकता देने की वकालत
हरबर्टपुर नगर पालिका के क्षेत्र विस्तार की कार्रवाई अभी शुरू ही हुई है कि क्षेत्र के लोग कार्रवाई पर सवाल उठाने लगे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर नागरिक तक ग्राम ढकरानी के एक वार्ड के कुछ हिस्से को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। उनका कहना है कि शासन-प्रशासन को नगर से सटे व नगर पालिका की सुविधाओं का लाभ उठा रहे क्षेत्रों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
बयान...
नगर पालिका के पास संसाधनों की भारी कमी है। सबसे महत्वपूर्ण एटनबाग का क्षेत्र हैं, जिसमें लेहमन मसीही अस्पताल, तहसील मुख्यालय व कई विद्यालय स्थित हैं और उनके आसपास साफ-सफाई का काम नगर पालिका ही देखती आ रही है। ऐसे क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर शामिल करना चाहिए। -फुरकान अली, पूर्व सभासद, हरबर्टपुर
नगर पालिका की आय सबसे महत्वपूर्ण मानक है। अभी तक जो तस्वीर सामने आ रही है उससे लग रहा है कि किसी एक व्यक्ति को चुनावी लाभ देने की नीयत से उसके घर के आसपास के क्षेत्र को पालिका में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। शासन स्तर से इस प्रकार की कार्रवाई सही नहीं है। - नीरज रोहिला, चेयरमैन पद के पूर्व प्रत्याशी
विज्ञापन
हरिपुर क्षेत्र का कुछ हिस्सा पालिका में शामिल करने की सूचनाएं मिल रही हैं। यदि शामिल ही करना है तो पूरे हरिपुर को शामिल किया जाए। सड़क के एक किनारे पर नगर पालिका और दूसरे पर ढकरानी ग्राम पंचायत होने से सुविधा कम समस्या अधिक खड़ी हो जाएगी। - मोहन सिंह राठौर, निवासी हरिपुर
हरबर्टपुर के कैनाल रोड का क्षेत्र नगर पालिका की सभी सुविधाएं ले रहा है। इसके अतिरिक्त एटनबाग का काफी बड़ा क्षेत्र भी हरबर्टपुर से मिला हुआ है। उधर शक्ति नहर तक ढकरानी का भी एक बड़ा भूभाग पालिका से सटा हुआ है। शासन प्रशासन को चाहिए कि वह इस सारे क्षेत्र को पालिका में शामिल करे। अरुण कुमार, निवासी, हरर्बटपुर