फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The work done by former Prime Minister Manmohan Singh will always be remembered

Dehradun News: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन के द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा करेंगे याद

Fri, 27 Dec 2024 07:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
The work done by former Prime Minister Manmohan Singh will always be remembered
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर जताया दुख
विज्ञापन

फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद किया।
शहर अध्यक्ष कितेश जायसवाल ने कहा कि सरदार मनमोहन सिंह एक बड़े अर्थशास्त्री थे। जिन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में देश को ऊंचाइयों तक पहुंचाया था। उन्होंने वित्त मंत्री रहते हुए देश को आर्थिक मंदी के दौर से उभारा था। कहा कि उनका इस तरह चले जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। कहा कि खास तौर पर कांग्रेस पार्टी को उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। प्रधानमंत्री कार्यकाल में उनके किए गए कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश सचिव विकास शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय किशोर, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, शम्मी प्रकाश, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, भास्कर चुग, संजय जैन, धीरज, बॉबी नौटियाल, शशि चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर दुख प्रकट किया

विकासनगर। भारत के पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश प्रवक्ता केके गौतम और जिला उपाध्यक्ष नेक मोहम्मद ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कहा कि जिसके चलते भारत आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरा है। कहा कि उनकी कमी को देश कभी पूरा नहीं कर पाएगा। कहा कि देश उनके किए गए कार्यों को हमेशा याद करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed