फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The woman was strangled to death, revealing the truth became a challenge.

Dehradun News: गला घोंटकर हुई थी महिला की हत्या, खुलासा बना चुनौती

Mon, 16 Mar 2026 02:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The woman was strangled to death, revealing the truth became a challenge.
मांडूवाला के जंगल में कट्टे (बोरे) में मिली महिला की लाश का पोस्टमार्टम हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला घोंटने से मौत होने की बात सामने आई है। शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए 72 घंटे तक इंतजार किया। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया। मामले का खुलासा पुलिस के लिए अब भी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में बालासुंदरी मंदिर के पास जंगल में बोरे में बंद महिला का शव मिला था। इस मामले में पुलिस को हत्या की आशंका थी लिहाजा मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की आशंका पर एक तरह से मुहर लगा दी। अब इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस के लिए नई चुनौती है। पुलिस को आशंका है कि किसी ने पहले महिला का गला घोंटा इसके बाद कट्टे में भरकर शव को जंगल में फेंक गया।
विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि इस मामले के लिए खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

Iचार हत्याओं के बाद एक ब्लाइंड मर्डर
I

फरवरी में एक के बाद एक हुईं चार हत्याओं से देहरादून शहर सहमा था। इन हत्याकांडों को अंजाम देने वाले सभी आरोपी अभी सलाखों के पीछे भी नहीं जा सके कि एक ब्लाइंड मर्डर ने दून पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। मांडूवाला में जिस महिला का शव मिला है उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस को शुरुआत में अपराधी, उसके मकसद या घटना के बारे में कोई ठोस सुराग अब तक नहीं मिला है। शव भी ऐसी जगह मिला है जहां सीसीटीवी की सीधी रेंज और गवाहों का मिलना भी चुनौतीपूर्ण है।

I
I

Iघटना के खुलासे के लिए टीमें गठित
I

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। जांच टीमें क्षेत्र की बस्तियों में भी छानबीन कर रही हैं। बताया जा रहा है कि प्रेमनगर क्षेत्र में कई स्थानों पर बस्तियों में बड़ी संख्या में बाहरी लोग रहते हैं। इन इलाकों में खोजा जा रहा है कि कहीं से कोई महिला लापता तो नहीं हुई है।


I
I

Iशिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा
I

देहरादून पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है। फेसबुक पेज पर की गई पोस्ट में पुलिस की ओर बताया गया है कि 35-40 वर्ष की अज्ञात महिला का सड़ी गली अवस्था में शव मिला है। महिला ने नीला चितकबरा शॉल और लाल रंग की साड़ी पहनी थी। बाएं हाथ में टैटू गुदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed