फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The weather has started changing. The temperature is

Dehradun News: बदल रहा मौसम, अब घटेगा डेंगू का संक्रमण

Mon, 18 Sep 2023 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
The weather has started changing. The temperature is
तापमान में गिरावट से मच्छरों का होगा खात्मा
विज्ञापन




मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। तापमान धीरे-धीरे कम हो रहा है। चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि तापमान में गिरावट से डेंगू के संक्रमण का प्रसार भी कम होगा। सितंबर के अंतिम सप्ताह में मामले बहुत कम हो जाएंगे।



शहर में अब तक 115 लोगों को डेंगू का डंक लगा है। हालांकि रविवार से डेंगू के मरीजों में कमी आई है। केवल पांच लोग डेंगू संक्रमित मिले हैं। उप जिला अस्पताल के वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि अब शहर में डेंगू के मामले घट रहे है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर के बाद से तापमान में कमी आई है।
विज्ञापन




बताया कि पिछले सप्ताह तक तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। अब तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि अगले एक सप्ताह में तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस और कम होगा। तापमान में गिरावट से मच्छर और उसके लार्वा दोनों ही समाप्त होना शुरू हो जाएंगे। ऐसे में सितंबर के महीने में संक्रमितों की संख्या बहुत कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






22 की जांच, पांच मिले संक्रमित

वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को 22 मरीजों के खून के सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजे गए थे। रविवार को जांच रिपोर्ट में पांच मरीज डेंगू संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि अब डेंगू संक्रमितों की संख्या 115 हो गई है। बताया कि रविवार को अवकाश के चलते एलाइजा और रैपिड एंटीजन दोनों ही जांच नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed