{"_id":"6a2430def59bd2b5e80fc052","slug":"the-valleys-of-chakrata-were-bustling-with-tourists-on-the-weekend-dehradun-news-c-39-1-sdrn1026-132686-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुईं चकराता की वादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुईं चकराता की वादियां
विज्ञापन
चकराता। वीकेंड पर चकराता की वादियां पर्यटकों से गुलजार हो गईं। बड़ी संख्या में चकराता पहुंचे पर्यटकों ने यहां के सुहावने मौसम व प्राकृतिक सुंदरता का खूब लुत्फ उठाया। टाइगर फॉल पहुंचे पर्यटकों ने झरने के ठंडे पानी में जलक्रीड़ा का आनंद लिया।
मैदानी क्षेत्रों में लगातार बढ़ती गर्मी और स्कूलों में चल रहे ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को सुबह से ही पर्यटक छावनी बाजार पहुंचना शुरू हो गए थे। इस दौरान स्थानीय होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों पर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। विशेषकर टाइगर फॉल की ओर जाने वाले मार्ग पर दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रही।
पर्यटक झरने के ठंडे पानी में जलक्रीड़ा का आनंद लेते नजर आए, टाइगर फॉल में गिरते झरने की मनमोहक ध्वनि और चारों ओर फैली हरियाली ने पर्यटकों को खूब आकर्षित किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस प्राकृतिक स्थल का भरपूर आनंद लिया। टाइगर फॉल विकास समिति के पदाधिकारी दिनेश चौहान और सुरेश चौहान ने बताया पर्यटकों की संख्या बढ़ने से कारोबार में भी अच्छा उछाल आया है।
विज्ञापन
होटल व्यवसायियों का कहना है शनिवार को अधिकांश होटल पहले से ही बुक थे और रविवार के लिए भी काफी कमरों की बुकिंग पहले से हो चुकी है। गेस्टहाउस, रेस्टोरेंट और ढाबों के व्यवसायों से जुड़े ग्रामीणों के बीच भी खुशी की लहर नजर आई। पर्यटकों ने टाइगर फॉल के साथ-साथ सनसेट और सनराइज प्वाइंट, रामताल गार्डन, लोखंडी, कोटि कनासर, मोईला टॉप, बुधेर गुफा, मुंडाली, नवीन चकराता, माख्टी, चुरानी, बैराट खाई आदि पर्यटन स्थलों का दीदार किया।