फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The two-day remand of the accused of gang rape of a girl in

Dehradun News: घटना के वक्त बस में रखा गया कंबल पुलिस ने किया बरामद

Sun, 25 Aug 2024 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
The two-day remand of the accused of gang rape of a girl in
Iआईएसबीटी सामूहिक दुष्कर्म : फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा कंबल, पांचों मुल्जिम जेल में किए दाखिल
विज्ञापन

I

I
I

Iदो दिनों तक हुई सभी से पूछताछ, अब फोरेंसिक जांच का इंतजारI



आईएसबीटी में किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की दो दिन की रिमांड पूरी हो चुकी है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना के वक्त बस में रखा गया कंबल और अन्य कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद पांचों आरोपियों को सुद्धोवाला जेल में दाखिल कर दिया है। अब तक की जांच में सामने आए भौतिक साक्ष्यों की पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट का जल्द आने का इंतजार कर रही है।



12 अगस्त को हुई इस शर्मनाक घटना के पांचों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। केस की विवेचना के लिए एसआईटी का गठन किया जा चुका है। पिछले दिनों एसआईटी ने पांचों आरोपियों की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने सभी की दो दिन की पीसीआर मंजूर की। पुलिस ने शुक्रवार को पांचों आरोपियों को पीसीआर में लिया था। सभी से इस घटना के संबंध में पूछताछ की गई। इसके अलावा मुख्य आरोपियों बस के चालक और परिचालक के घर पर भी पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


इस दौरान चालक की निशानदेही पर पुलिस ने बस से कंबल बरामद कर लिया है। कंबल को फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। इसके अलावा कुछ कपड़े भी आरोपियों के बरामद हुए हैं। पूछताछ और सामान बरामद करने के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को जेल में दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed