फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The two-day 35th Divisional Youth Parliament Competition

Dehradun News: देश के ज्वलंत मुद्दों पर युवा सांसदों के बीच हुई तीखी बहस

Tue, 03 Sep 2024 05:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
The two-day 35th Divisional Youth Parliament Competition
Iदो दिवसीय 35वीं संभागीय युवा संसद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभI
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय नंबर-2, भारतीय सर्वेक्षण विभाग में आयोजित दो दिवसीय 35वीं संभागीय युवा संसद प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन युवा सांसदों के बीच देश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर तीखी बहस हुई। प्रतियोगिता में सात केंद्रीय विद्यालय की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।




प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार, केवि संगठन देहरादून संभाग की उपायुक्त डाॅ. सुकृति रैवानी और सहायक आयुक्त सुरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। युवा संसद में युवा स्पीकर ने नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण, लोक सभा के अध्यक्ष के चुनाव, राष्ट्रपति की ओर से संसद के संयुक्त सत्र के संबोधन, राष्ट्रपति संबोधन के धन्यवाद प्रस्ताव, आम बजट पर चर्चा व उसको पारित करने, प्रश्न काल एवं शून्य काल जैसी संसदीय प्रक्रियाओं का बखूबी चित्रण किया गया। पूर्व विधायक राजुकमार ने कहा, इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। इससे बच्चों को संसद की जानकारी प्राप्त होगी और हमारे देश के नागरिकों की नींव मजबूत होगी। वहीं, संभाग की डीसी डॉ. सुकृति रैवानी ने कहा, प्रतियोगिता के युवा सांसद देश की संसद को प्रस्तुत कर रहे हैं। हमारा देश सबसे युवा देश है, ये बच्चे भविष्य में देश को विकसित और समृद्ध बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रतियोगिता में कुल सात केवि की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन केवि आईटीबीपी, केवि बीरपुर, केवि ओएनजीसी और केवि पिथौरागढ़ की टीम के बीच प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। अन्य तीन केवि की टीम की प्रतियोगिता आज (मंगलवार) को संपन्न कराई जाएगी। इसके साथ ही प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य व गायन की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य विजय नैथानी, केवि ओएलएफ की प्राचार्या रचना देव, विधायक प्रतिनिधि केके कोहली समेत शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed