फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   the true reason of bsp mla ticket cut in uttarakhand.

कांग्रेसी सीएम से नजदीकी बसपा MLA को पड़ी भारी, कट गया टिकट

Thu, 15 Dec 2016 03:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 15 Dec 2016 03:54 AM IST
विज्ञापन
the true reason of bsp mla ticket cut in uttarakhand.
हर‌िदास को सीएम हरीश रावत का करीबी होने की चर्चाएं होती रहीं हैं। - फोटो : AmarUjala

बसपा के झबरेड़ा से विधायक हरिदास की टिकट कटने की वजह उनकी सीएम हरीश रावत से नजदीकी मानी जा रही है। हरिदास का टिकट कटने के  बाद सियासी हलकों में उनपर गिरी गाज की वजहों पर चर्चाएं तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों की माने तो विधायक को इस बारे में पार्टी की ओर से भी अवगत करा दिया गया था।

विज्ञापन


झबरेड़ा से बसपा के विधायक हरिदास  टिकट कटने की स्क्रिप्ट तो काफी पहले लिखी जा चुकी थी। इसका अंदेशा हरिदास को भी था। बुधवार को तो बस इस स्क्रिप्ट को सार्वजनिक रूप से सामने लाया गया है।
विज्ञापन


हरिदास का टिकट कटने के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि एक बार हरिदास सीएम हरीश रावत के साथ कांग्रेस में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए थे। उस वक्त केंद्र में यूपीए की सरकार थी और जिसको बसपा का बाहर से समर्थन था।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र की सरकार बचाने को हरिदास की नहीं हुई थी कांग्रेस में एंट्री

the true reason of bsp mla ticket cut in uttarakhand.
बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने क‌िया प्रत्याशी का एलान - फोटो : AmarUjala

उस वक्त कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने हरिदास और हरीश रावत को यह कहते हुए लौटा दिया था कि इससे केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर कांग्रेस की सरकार अस्थिर हो जाएगी। मुख्यमंत्री हरीश रावत की नजदीकी की जानकारी पार्टी हाईकमान को पहले से थी।

कई बार उनके खिलाफ कार्रवाई तक की बात भी होती रही, लेकिन पार्टी ने चुनाव से ठीक पहले अपने पत्ते खोले हैं। हालांकि उनके टिकट कटने से पार्टी को नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। हरिदास का अपने क्षेत्र में मजबूत जनाधार रहा है। लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।

वर्ष 2012 में विधानसभा परिसीमन के बाद वे झबरेड़ा से जीते जबकि इससे पहले दो बार में वह लंढौरा से विधायक रह चुके हैं।

अब केवल एक विधायक पर होना है फैसला

the true reason of bsp mla ticket cut in uttarakhand.
प्रत्याशियों की घोषणा करते पार्टी महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : AmarUjala

वर्ष 2012 में बसपा को तीन सीटों पर जीत हासिल हुई थी, लेकिन विधायक सुरेंद्र राकेश के निधन के बाद बसपा विधायकों की संख्या दो ही रह गई थी।

अब केवल पार्टी का विधायक सरबत करीम अंसारी पर पार्टी को फैसला लेना है, जिनकी पार्टी के प्रति आस्था गठबंधन के दौरान भी बनी रही। फिलहाल सियासी जानकारों की नजर टिकट कटने के बाद हरिदास के अगले कदम पर है। 

पार्टी हाईकमान के निर्देश पर हरिदास का टिकट काटा गया है। झबरेड़ा बसपा की परंपरागत सीट है। इस सीट पर हम इस बार भी जीत हासिल करेंगे।
-भृगुराशन राव, बसपा प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed