फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Transport Department is facing allegations of illegal

Dehradun News: अवैध वसूली के आरोप में घिरा आरटीओ सब इंस्पेक्टर निलंबित

Wed, 13 May 2026 02:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The Transport Department is facing allegations of illegal
ट्रांसपोर्ट कारोबारियों से हर महीने अवैध वसूली के आरोप में घिरे परिवहन विभाग के सब इंस्पेक्टर शशिकांत तेंगोवाल को निलंबित कर दिया गया है। विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहा है। आरोप है कि सोमवार को जब हर महीने की तरह सब इंस्पेक्टर तेंगोवाल वसूली के लिए हर्रावाला क्षेत्र में गया तो स्थानीय लोगों ने दुकान के अंदर बंद कर दिया। करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। लोगों का आरोप था कि सब इंस्पेक्टर तेंगोवाल हर महीने पैसे वसूलने के लिए आता है। लोगों के अनुसार आरोपी छोटी गाड़ियों के दो हजार रुपये प्रति गाड़ी के हिसाब से लेता है। जबकि छह टायर वाले वाहन स्वामी से आठ हजार रुपये, आठ टायर वाले वाहन स्वामियों से 10 हजार रुपये औ 12 टायर वाले वाहन स्वामियों से 12 हजार रुपये तक लेता है। लोगों का कहना था कि यह सिलसिला पिछले चार वर्षों से चल रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ तो परिवहन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना का संज्ञान परिवहन सचिव ने भी लिया। मंगलवार को अधिकारियों ने बैठक के बाद शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। अपर परिवहन आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed