फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The traders demonstrated at Satyendra Chowk

Dehradun News: व्यापारियों ने सत्येंद्र चौक पर किया प्रदर्शन

Thu, 28 Aug 2025 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The traders demonstrated at Satyendra Chowk

विज्ञापन
बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने नगर के शहीद सत्येंद्र चौक पर प्रदर्शन किया। यहां से नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे जहां एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बिजली की अनियमितताओं को ठीक नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने पर विवश होंगे। नगर व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारी बुधवार की सुबह नगर स्थित शहीद सत्येंद्र चौक पर एकत्रित हुए। यहां ऊर्जा निगम के विरोध में जमकर नारेबाजी की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज पवार ने कहा कि बिजली की आपूर्ति में आ रही बाधाओं के कारण उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रात व दिन में किसी भी समय बिजली गुल हो जाती है। कई बार कई-कई घंटे तक आपूर्ति सुचारु नहीं होती है। बिजली आपूर्ति की गड़बड़ियों से व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने ऊर्जा निगम से बिजली की अव्यवस्थाओं को शीघ्र ठीक करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निगम ने अनियमितताओं को ठीक नहीं किया तो व्यापारी आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीओ विनीत गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर काशीराम महावर, चंद्र गुप्ता, राज, रियाज, संदीप, ललित आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed