फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The tenure of the mayors should be five years in all the states.

एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के हॉस्टल में प्रवेश पर फिर हुआ विवाद

Thu, 16 Sep 2021 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
The tenure of the mayors should be five years in all the states.
दून मेडिकल कॉलेज में धरने पर बैठे छात्र छात्राओं को हॉस्टल में नहीं आने दिया जिसके बाद हॉस्टल के ? - फोटो : DEHRADUN
शुल्क कम करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के निर्धारित समय के बाद हॉस्टल में प्रवेश करने को लेकर बुधवार को एक बार फिर विवाद हो गया। कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें बुधवार को फिर हॉस्टल में आने से रोक दिया। बाद में समझाबुझाकर उन्हें हॉस्टल भेजा गया।
विज्ञापन

करीब एक हफ्ते पहले कॉलेज प्रशासन ने धरने पर बैठी छात्राओं को हास्टल में आने से रोक दिया था। काफी प्रयास के बाद उन्हें हास्टल में आने दिया गया। साथ ही अल्टीमेटम दिया गया था कि वह धरने पर बैठीं तो अगले दिन से हॉस्टल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दून मेडिकल कॉलेज के 2019 व 2020 बैच के एमबीबीएस छात्र पिछले करीब 20 दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैैं। उनका कहना है कि दो साल पहले दून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से बांड खत्म कर दिया गया। बांड व्यवस्था खत्म होने से अब 50 हजार के बजाय करीब 4.25 लाख रुपये सालाना शुल्क देना पड़ रहा है। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि कॉलेज और हॉस्टल में अनुशासन बनाए रखना प्रबंधन का दायित्व है। हॉस्टल में प्रवेश का समय निर्धारित होता है। छात्राओं से सिर्फ इतना कहा गया है कि वह समय पर हास्टल पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed