{"_id":"6511da6ad3d81a5fa300d824","slug":"the-state-showcased-their-skills-in-the-youth-utsav-dehradun-news-c-5-1-drn1031-252663-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: युवा उत्सव में प्रदेश भर के छात्रों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: युवा उत्सव में प्रदेश भर के छात्रों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय युवा उत्सव में प्रदेशभर के छात्रों ने अपना हुनर दिखाया। सोमवार को उत्सव के समापन के मौके पर भाषण, कविता, चित्रकला, मोबाइल फोटोग्राफी और लोक नृत्य जैसी प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की गई।
मसूरी रोड स्थित डीआईटी में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। उन्होंने कहा, गांधी जयंती पर सभी युवा संकल्प लेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर खादी वस्त्रों को अपनाएंगे। वहीं राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पौड़ी गढ़वाल जिले की टीम प्रथम रही। राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में हरिद्वार जिले की सिमरन, भाषण प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ जिले की जागृति अधिकारी, कविता लेखन प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग जिले की प्राची, मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में उत्तरकाशी जिले की अंकित ममगाई पहले स्थान पर रहीं। नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक रुचित्र त्यागी ने बताया, विजेता टीम एवं छात्र अब राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान डाॅ. नवीन सिंघल, राहुल डबराल, शैलेश भट्ट, योगेश कुमार, डाॅ. योगेश धस्माना आदि मौजूद रहे।