फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The solidarity of the farmers shook the government's heart: Harish Rawat

किसानों की एकजुटता ने सरकार की चूलें हिलाई: हरीश रावत

Mon, 29 Nov 2021 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
The solidarity of the farmers shook the government's heart: Harish Rawat
कांग्रेस के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने टिकट मांग रहे दावेदारों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। साथ ही उन्हें संयम बरतने और गुटबाजी पर विराम लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्र्ताओं का अनुशासन में रहना जरूरी है। टिकट एक को ही मिलेगा, जिसका सभी को साथ देना है। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान विभिन्न दलों के सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस नेता हंसराज सचदेवा की ओर से हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा की कुनीतियों के कारण आज उत्तराखंड की जनता त्रस्त है। देश के किसानों ने एकजुटता का परिचय देते हुए तानाशाह सरकार की चूलें हिला दी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अब एकजुट होकर काम करना होगा। सभी टिकट की दावदेारी करते हैं यह अच्छी बात हैं, लेकिन टिकट पार्टी एक ही व्यक्ति को देगी और कार्यकर्ताओं को पार्टी को जीतना है। कोई ऐसा काम ना करें, जिससे विरोधी दल को कुछ कहने का मौका मिले। अनुशासन बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है और सरकार की गलत नीतियों की वजह से जनता आक्रोशित है, उससे साफ दिखाई दे रहा है कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। कांग्रेस प्रदेश में सुशासन देगी। आम जनता का राज होगा। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठित होकर कार्य करें। सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। इस मौके पर पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, सुभाष सैनी, हंसराज सचदेवा, कलीम खान, बेबी खन्ना, संजय सैनी, श्रीगोपाल नारसन, आशीष सैनी, चौधरी इस्लाम, सचिन गुप्ता, ममता पूरी, वीके गुप्ता, आशीष सैनी, सुभाष चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed