फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accusation of blackmailing by making an obscene video.

Dehradun News: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

Mon, 21 Sep 2026 01:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 21 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Accusation of blackmailing by making an obscene video.
प्रेमनगर क्षेत्र में मोबाइल खरीदने गई युवती का आरोप है कि दुकान पर काम करने वाले युवक ने पहले उसका मोबाइल नंबर लिया और फिर दोस्ती कर ली। युवती ने राजपुर थाने में दी तहरीर में युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। मामले में राजपुर थाने में जीरो प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तहरीर के अनुसार, युवती की पहचान प्रेमनगर स्थित एक दुकान पर काम करने वाले दानिश नाम के युवक से हुई थी। आरोप है कि दोस्ती के बाद दानिश उसे शिखर फॉल के पास एक होटल में ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया। युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे लाखों रुपये लिए गए। इतना ही नहीं, आरोप है कि आरोपी ने उससे गहने तक बिकवा दिए। युवती ने तहरीर में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी उस पर हिजाब पहनने, नमाज पढ़ने और रोजा रखने का दबाव बनाता था। इसके अलावा प्रतिबंधित मांस खिलाने और उसके बेटे का खतना कराने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है। राजपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि मामले को मसूरी भेजा जाएगा। मा.सि.रि
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed