फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused arrested for stealing two-wheeler;

Dehradun News: दोपहिया वाहन चुराने का आरोपी गिरफ्तार, उसका साथी अभी फरार

Mon, 21 Sep 2026 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 21 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing two-wheeler;
दोपहिया वाहन चोरी करने के आरोपी देवांश शर्मा (26) निवासी साउथ वनस्थली, बल्लूपुर को पटेल नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने साथी के साथ सुनसान स्थानों पर खड़े बाइक और स्कूटी की पहले रेकी करता था और मौका मिलते ही उन्हें चोरी कर लेता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चार चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। उसका साथी अभी फरार है।पुलिस के अनुसार आनंद नगर बालावाला निवासी उपेंद्र दत्त ने 18 सितंबर को माजरा क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत की थी। इस संबंध में पटेल नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वाहन चोरों की तलाश के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही पुराने वाहन चोरी के मामलों में सामने आए आरोपियों की जानकारी जुटाकर उनका सत्यापन किया गया।19 सितंबर को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ देवांश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। पटेलनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि आरोपी और उसका साथी नशे के आदी हैं। दोनों नशे की जरूरत पूरी करने के लिए सुनसान जगहों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाते थे। आरोपी ने एक बाइक महंत इंद्रेश अस्पताल की पार्किंग के बाहर और दूसरी कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी करने की बात बताई है। चोरी किए गए वाहनों को झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था और उन्हें बाहर ले जाकर बेचने की तैयारी थी। मा.सि.रि.
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed