फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The second Dadhichi Yagya was organized at IMA

Dehradun News: दधीचि यज्ञ में नेत्रदान, अंगदान कर चुके दिवंगत के परिवारों का हुआ सम्मान

Sun, 08 Oct 2023 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
The second Dadhichi Yagya was organized at IMA
Iमुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वेबसाइट www.angdan.org का किया लोकार्पण
विज्ञापन

I

I
I

Iवेबसाइट के माध्यम से अगंदान व नेत्रदान के लिए लोग खुद को कर सकेंगे रजिस्टरI





दधीचि देहदान समिति की ओर से रविवार को द्वितीय दधीचि यज्ञ का आयोजन आईएमए ब्लड बैंक में किया गया। इस दौरान देहदान, नेत्रदान कर चुके दिवंगतों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे। रावत अपनी बेटियों के साथ नेत्रदान और अंगदान का संकल्प ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुुझे खुशी हो रही है कि वह भी इस परिवार का हिस्सा हैं।



त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वेबसाइट www.angdan.org का लोकार्पण किया। इस वेबसाइट के माध्यम से अगंदान व नेत्रदान के लिए लोग खुद को रजिस्टर कर पाएंगे। उन्होंने कहा, अधिक से अधिक संख्या में लोग अंगदान और नेत्रदान के लिए आगे आएं।
विज्ञापन




बता दें कि देहदान की कमी के चलते मेडिकल छात्रों को शोध के लिए कैटेवर (मृत शरीर) नहीं मिल पाते हैं। वहीं, नेत्रदान और अंगदान की कमी के चलते इलाज में भी परेशानी हो रही है। कई लोगों को आंख और अन्य अंग नहीं मिल पाते हैं। इस मौके पर प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डॉ. शैलेंद्र, अनुशासनात्मक एवं रजिस्ट्रेशन कमेटी उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल अध्यक्ष डॉ. अजय खन्ना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


I- सोटो के गठन से शुरू होगा अंग ट्रांसप्लांटI

अति विशिष्ट अतिथि दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि दधीचि देहदान समिति का कार्य अन्य जनपदों में भी शुरू किया जाना चाहिए। इसके लिए जो मदद होगी उसमें सहयोग करेंगे। दून अस्पताल में जल्द ही स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (सोटो) का गठन हो जाएगा। ऐसे में अस्पताल में अंग ट्रांसप्लांट शुरू हो जाएगा। बतौर विशिष्ट अतिथि दून अस्पताल के नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. युसूफ रिजवी ने कहा कि दून अस्पताल में कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा तीन से चार महीने में शुरू हो जाएगी।




I- 214 अंगदान, नेत्रदान और देहदान के संकल्प पत्र भरे गएI

दधीचि देह दान समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने सभी सम्मानित व संकल्पित देहदानियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बहुत कम समय में दधीचि परिवार में 214 अंग दान, नेत्रदान व देहदान के संकल्प पत्र भरे जा चुके हैं। मृत्योपरांत अबतक सात लोग देहदान, छह लोग नेत्रदान कर चुके हैं। मंच का संचालन महासचिव नीरज पांडेय ने किया। समिति के कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा ने सभी को धन्यवाद दिया।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed