फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The scope of the corporation will increase

Dehradun News: कैंट क्षेत्रों के सिविल एरिया शामिल होने पर बढ़ेगा निगम का दायरा

Thu, 07 Mar 2024 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
The scope of the corporation will increase
कैंट क्षेत्रों के सिविल एरिया के निगम में शामिल होने पर निगम का दायरा भी बढ़ जाएगा। वर्तमान में निगम में सौ वार्ड हैं। वार्डों की संख्या बढ़ाने की संभावना तो कम हैं, लेकिन वार्डों का परिसीमन कर कैंट क्षेत्रों के वार्डों को वर्तमान वार्डों में शामिल किया जा सकता है। निगम के कई वार्ड ऐसे हैं जिनकी आबादी कम है। वार्डों का परिसीमन कर ऐसे वार्डों का दायरा बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन




पहले निगम के 60 वार्ड थे। वर्ष 2018 में नगर निगम में 72 गांवों को शामिल किया गया। जिसके बाद वार्डों की संख्या बढ़कर 100 हो गई। अब कैंट क्षेत्र के सिविल एरिया को नगर निगम में शामिल करने की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। 100 वार्डों में संसाधनों की कमी को पूरा करना निगम के लिए पहले ही चुनौती बना है। ऐसे में नए वार्ड बढ़ाए जाने की उम्मीद कम है। यदि वार्डों की संख्या बढ़ाते हैं तो प्रस्ताव विधानसभा में लाना पड़ेगा। जिसमें लंबा वक्त लगेगा। इसलिए संभावना यही है कि वार्डों का दोबारा से परिसीमन किया जाएगा। क्योंकि निगम के कई वार्डों ऐसे हैं जो काफी छोटे हैं। इसलिए जो छोटे वार्ड है, उनमें दूसरे वार्डों के क्षेत्र मिलाकर और कैंट के सिविल क्षेत्रों को आसपास के क्षेत्रों में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन




कैंट क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर

कैंट बोर्ड के सिविल एरिया में रहने वाले अधिकांश लोग भी रक्षा मंत्रालय के इस निर्णय से खुश हैं। उन्हें भरोसा है कि नगर निगम का हिस्सा बनने से उनके वार्डों में विकास कार्य में तेजी आएगी। कैंट बोर्ड में बजट व संसाधनों का अभाव होने से कारण विकास कार्य तेजी से नहीं हो पाते हैं। प्रेमनगर क्षेत्र के स्थानीय निवासी राजेश रावत ने बताया कि कैंट क्षेत्र के लोग लंबे समय से नगर निगम में शामिल करने की मांग कर रहे थे। कैंट क्लेमेंटटाउन निवासी महेश पांडे ने कहा कि रक्षा मंत्रालय का फैसला स्वागत योग्य है। इससे अब सिविल क्षेत्रों में सीवर, पेयजल सहित तमाम सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा। क्लेमेंटटाउन में सामुदायिक केंद्र, मच्छीतालाब, फुटबॉल ग्राउंड और अस्पताल को निगम में शामिल करने की मांग की है। कैंट निवासी सुनील कुमार, गढ़ी-डाकरा निवासी अनिल मोटे ने कहा कि सिविल क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed