फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The scooter was hit by the car of the petrol pump businessman

Dehradun News: पेट्रोल पंप कारोबारी की कार से लगी थी स्कूटर को टक्कर

Wed, 30 Jul 2025 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The scooter was hit by the car of the petrol pump businessman
Iलगातार दूसरे दिन सीसीटीवी कैमरों ने खोला सड़क पर हमले का सच
विज्ञापन

I

I
I
Iपेट्रोल पंप कारोबारी विनीत सिंघल की कार ने पटेलनगर में स्कूटर को टक्कर मारी थी। टक्कर सीसीटीवी कैमरे में भी आई है। आवेश में आकर युवकों ने कारोबारी की गाड़ी को कांवली रोड पर रोककर तोड़फोड़ कर दी थी। इस मामले में स्कूटर सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया था।
I
I
I
Iइससे पहले विनीत सिंघल ने रविवार को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। सिंघल ने बताया था कि वह अपने साथी अंकुर चौधरी के साथ भगवानपुर से लौट रहे थे। लालपुल रेड लाइट पर रुके तो पीछे से आए स्कूटर सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोका और मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद वह कार आगे ले गए और कांवली रोड पर ट्रक आगे खड़ा होने के कारण रुक गए। इस दौरान पीछे से आए युवकों ने उनकी कार में ईंट-पत्थरों से तोड़फोड़ कर डाली। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि यह मामला किसी हमले का नहीं बल्कि सड़क पर हुए टक्कर लगने से विवाद का है। सिंघल की कार ने यू-टर्न लेते हुए एक स्कूटर को टक्कर मारी थी। इसके बाद युवकों ने उनसे झगड़ा किया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी आई है।
विज्ञापन

I
I
I
Iबता दें कि लगातार दूसरे दिन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ने सड़क पर हुए विवाद की कहानी का सच खोला है। इससे पहले 25 जुलाई को महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति की कार पर हमले का मामला सामने आया था। उनके शिष्य ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में भी पाया गया कि महामंडलेश्वर की कार ने मेहूंवाला में एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी। इसमें भी युवकों ने आवेश में आकर उनकी कार पर हमला किया था।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed