फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The school will run in the field hostel of UJVNL till the building of Government Inter College Koti Colony is constructed.

Dehradun News: 26 मई से शुरू होगा विद्यालय के पुराने भवन का ध्वस्तीकरण

Wed, 22 May 2024 06:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
The school will run in the field hostel of UJVNL till the building of Government Inter College Koti Colony is constructed.
राजकीय इंटर कॉलेज कोटी कॉलोनी के नए भवन के निर्माण की तैयारियांं तेज हो गई हैं। 26 मई से पुराने भवन का ध्वस्तीकरण शुरू होगा। उसके बाद करीब 2.95 करोड़ की लागत से नया भवन बनाया जाएगा। ग्रीष्म कालीन अवकाश के बाद भवन निर्माण तक यूजेवीएनएल के फील्ड हॉस्टल में विद्यालय संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्ष 1960 में सिंचाई विभाग डाकपत्थर की भूमि पर राजकीय इंटर कॉलेज कोटी कॉलोनी का संचालन शुरू किया गया था। विद्यालय भवन के निर्माण को करीब 64 वर्ष बीत चुके हैं। रख-रखाव के अभाव में करीब 10 वर्ष पहले ही भवन बेहद जर्जर हो चुका था। बरसात में छत टपकने के साथ प्लास्टर भी गिरने लगता है। वर्ष 2022 में बारिश के दौरान विद्यालय में मलबा भर गया था। छात्रो और शिक्षकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई थी। बीते महीने अप्रैल में शासन की ओर से विद्यालय के नए भवन के लिए 2.95 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली। विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक ध्वस्तीकरण के बाद जल्द से जल्द विद्यालय के नए भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

हिमाचल से भी राईंकॉ कोटी कॉलोनी में पढ़ने आते हैं छात्र
राजकीय इंटर कॉलेज कोटी कॉलोनी में कोटी कॉलोनी, इछाड़ी सिमोग, परिहार, लेल्टा, डिमऊ, अतलेऊ, किशऊ, मंडोली, सराड़ी, रुपऊ, दोऊ, टिमरा, धमोग सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती जिले सिरमौर महासू, च्योग और कांडा गांव के बच्चे भी विद्यालय में पढ़ने आते हैं। विद्यालय की मौजूदा छात्र संख्या 225 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि 26 मई से विद्यालय के पुराने भवन का ध्वस्तीकरण शुरू होगा। उसके बाद जल्द-जल्द से नए विद्यालय भवन के निर्माण का प्रयास किया जाएगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय को फील्ड हॉस्टल में शिफ्ट करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed