फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The sacrifice of the people of Tehri will always be remembered: Gairola

टिहरी के लोगों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा: गैरोला

Thu, 29 Dec 2022 08:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
The sacrifice of the people of Tehri will always be remembered: Gairola
देहरादून। पुरानी टिहरी के स्थापना दिवस पर बंजारावाला के मोनाल एन्क्लेव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान टिहरी के इतिहास पर चर्चा की गई। इस दौरान गढ़ हितैषी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को डोईवाला के विधायक बृज भूषण गैरोला ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टिहरी शहर जो अब टिहरी बांध के कारण जल समाधि ले चुका है, उसका गौरवशाली इतिहास रहा है। टिहरी साहित्य संस्कृति और संघर्षों की भूमि भी रही है। उन्होंने ब्रिटिश गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधायक ने कहा कि टिहरी के लोगों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। यूपीसीएल के शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के न्यायिक सदस्य त्रिभुवन सिंह ने कहा कि टिहरी भले ही बांध के कारण डूब गया हो लेकिन लोगों के दिलों से वे जगह कभी नहीं मिट सकती। इस अवसर पर कुशाल सिंह बिष्ट, इंद्रेश पांडे, रमेश कुरियाल, पूनम पांडे, मंजुला खंडूड़ी, कुसुम पंवार, जतिन गुप्ता, आयुष खंडूरी, सार्थक, संजना खंडूरी, शालिनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, बल्लूपुर चौक स्थित पुरानी टिहरी की आकृति के सामने भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता अभिनव थापर व सुबोध बहुगुणा ने कहा कि टिहरी ऐतिहासिक संस्कृति, परंपरा और सभ्यता से राजशाही के समय से गढ़वाल क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता था। टिहरी आज भले ही झील के पानी में समा गया हो। तस्वीरों और इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह गया हो लेकिन उसी संस्कृति और परंपरा को संजोय रखने के लिए हम टिहरी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। इस मौके पर अविरल, शशांक, सुकांत, शिवा, सुषमा, कांता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed