फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The routes of 221 buses of Uttarakhand Transport Corporation to Delhi are closed again

Dehradun News: दिल्ली के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की 221 बसों के रास्ते फिर से बंद

Tue, 17 Dec 2024 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
The routes of 221 buses of Uttarakhand Transport Corporation to Delhi are closed again
I
विज्ञापन

II-दिल्ली सरकार ने ग्रैप-3 पाॅलिशी और अधिक सख्त की
I
I

I
I- परिवहन निगम की बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों के संचालन पर फिर पाबंदियां लगी
I
I
I
Iदिल्ली सरकार की ओर से लागू ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान-3 की पॉलिसी को संशोधित किया गया है। इसमें अब बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों को शामिल किया गया है। इसकी वजह से एक बार फिर से उत्तराखंड परिवहन निगम की करीब 221 बीएस-3 और बीएस-4 बसों के संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।
I
I
I
Iपिछले महीने की 14 तारीख को दिल्ली सरकार की ओर से ग्रैप-4 पॉलिसी लागू की थी। इसके बाद उत्तराखंड परिवहन निगम की 221 बसों के संचालन पर पाबंदियां लगाई गईं थी। इस दौरान करीब 22 दिनों तक दिल्ली के लिए बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहा। पूर्व में दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बसों पर लगी पाबंदियां हटा दी थी। दस दिनों तक राहत के बाद एक बार फिर से दिल्ली सरकार ने ग्रैप-3 पॉलिशी के तहत परिवहन निगम की बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की 221 बसों के संचालन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

I
I----------------
I
I
I
Iयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
I
Iदिल्ली के लिए सोमवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की 221 रोडवेज बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों कर परेशानी बढ़ सकती है। पूर्व में दिल्ली के लिए पाबंदियां लगाए जाने के बाद यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। ऐसे में यात्रियों को निजी बसों और टैक्सी से दिल्ली जाना पड़ा था। इसके लिए उन्हें तीन गुना किराया चुकाना पड़ा था। वहीं एक बार फिर से दिल्ली के लिए रोडवेज बसों का संचालन रुकने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। वहीं निगम के पास इसका कोई वैकल्पिक प्लान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I---------------
I
Iदिल्ली की सीमाओं तक जा रहीं बसें
I
I
I
Iदिल्ली के लिए संचालन बंद होने के बाद बसें अब दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों तक ही जा रही हैं। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बीच रास्ते में ही उतरना पड़ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की कुछ बसों के दिल्ली में चालान भी काटे गए हैं।

I
I---------------
I
I
I
Iदिल्ली सरकार ने ग्रैप-3 पॉलिशी के नियमों को और अधिक कड़ा कर दिया है। इसमें अब बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों को भी शामिल कर लिया गया है। ऐसे में उत्तराखंड परिवहन निगम की करीब 221 बसों का संचालन ठप हो गया है।
I
I-पवन मेहरा, महाप्रबंधक संचालन, उत्तराखंड परिवहन निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article