फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The root has reached the foundation of the school

Dehradun News: दरोगा और सिपाही ने तहसील के इंजीनियर को बुरी तरह पीटा

Fri, 13 Jun 2025 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The root has reached the foundation of the school
निजी वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए दरोगा और सिपाही ने तहसील के इंजीनियर की पिटाई कर दी। आरोप है कि बिना तहसील के अधिकारियों को सूचना दिए इंजीनियर को पुलिस थाने ले गई। वहां अभद्रता करते हुए मारपीट की। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। तहसील के नेटवर्क इंजीनियर अनुभव पोखरियाल ने पुलिस को बताया कि तहसील के पीछे एसडीआरएफ, पुलिस और सैलानियों के वाहन खड़े रहते हैं। तीन वाहनों में किसी अज्ञात व्यक्ति ने तोड़फोड़ की थी। पुलिस हमारे पर जबरन आरोप लगा रही थी। बताया कि चकराता थाने के उप निरीक्षक युद्धवीर सिंह और सिपाही धर्मवीर सिंह उन्हें थाने ले गए। इसकी सूचना अधिकारियों को नहीं दी गई। थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में उनसे वाहनों की तोड़फोड़ के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस ने उनसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की। बताया कि उन्हें काफी चोटें आई हैं। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना उपचार और चिकित्सकीय जांच करवाई। नेटवर्क इंजीनियर ने बताया कि उप निरीक्षक और सिपाही अक्सर बाजार में लोगों से अभद्रता करते हैं। वहीं, चकराता थाने में तैनात सिपाही धर्मवीर सिंह ने नेटवर्क इंजीनियर अनुभव पोखरियाल, तहसील कर्मी कार्तिकेय और होमगार्ड जसवीर के खिलाफ वाहनों को नुकसान पहुंचाने की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी चकराता चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि तहसील के नेटवर्क और सिपाही की ओर से तहरीर मिली थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed