फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The root has reached the foundation of the school

Dehradun News: स्कूल की बुनियाद तक पहुंच गई है पेड़ की जड़

Fri, 13 Jun 2025 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The root has reached the foundation of the school
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेहूंवाला खालसा भवन परिसर में खड़ा एक पेड़ छात्र-छात्राओं को नुकसान पहुंचा सकता है। पेड़ के टहने विद्यालय भवन की छत तक पहुंच गए हैं। आंधी-तूफान आने पर पेड़ के गिरने का खतरा बना रहता है। पेड़ की जड़ें भी भवन की बुनियाद तक पहुंच गई हैं। सबसे अधिक खतरा भवन को पेड़ के टहनों से बना हुआ है। क्योंकि इसके अधिकतर टहने-टहनियां भवन की छत को छू रही हैं। पेड़ के कारण भवन में सीलन भी आ रही है। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य अजय शर्मा ने बताया कि पेड़ का कटान नहीं किया जाता है तो एक दिन यह विद्यालय परिसर को घेर लेगा। कई बार वन विभाग को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन पेड़ का कटान नहीं किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी विनीता नेगी कठैत ने बताया कि पेड़ की टहनियों के कटान के लिए वन विभाग को पत्र लिखा जा चुका है। सभी विद्यालयों की सूची मांगी गई है, जहां-जहां पेड़ मौजूद हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed