फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The roof of the baraatghar collapsed in the rain

Dehradun News: बारिश में भरभराकर गिरी बरातघर की छत

Sat, 05 Jul 2025 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 05 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The roof of the baraatghar collapsed in the rain
बारिश के कारण मताड़ गांव में बरातघर की छत भरभराकर गिर गई। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त हुए भवन का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम मताड़ में 2008-09 में बरातघर का निर्माण कराया गया था। मरम्मत नहीं होने के कारण भवन जर्जर अवस्था में था। हालांकि भवन में ग्रामीणों की बैठक व अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम अभी भी आयोजित किए जा रहे थे।

दो दिन पहले ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीणों ने एक बैठक बरातघर में आयोजित की थी। उसी दिन रात में छत गिर गई। स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह, मनीष सिंह, केशर सिंह, श्यामू ने बताया कि क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण बरातघर की छत भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन

भवन के गिर जाने की सूचना तहसील व विकासखंड प्रशासन को दी दे गई है। उन्होंने गांव में नए बरातघर का निर्माण कराने की मांग की है। एसडीएम प्रेम लाल ने बताया कि क्षेत्रीय पटवारी को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed