{"_id":"696a412d58c308139405c342","slug":"the-role-of-the-police-department-is-important-in-disaster-management-suman-dehradun-news-c-5-hld1006-880113-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन में पुलिस विभाग की होती है भूमिका महत्वपूर्ण : सुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन में पुलिस विभाग की होती है भूमिका महत्वपूर्ण : सुमन
विज्ञापन
यूएसडीएमए की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए प्रशिक्षु डिप्टी एसपी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि आपदा प्रबंधन में दौरान और आपदा के बाद की प्रक्रिया में पुलिस विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण व संवेदनशील होती है। किसी भी आपदा की स्थिति में पुलिस बल सबसे पहले मौके पर पहुंचने वाले प्रमुख एजेंसियों में से एक होता है, जिसकी जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं रहती बल्कि त्वरित राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय सहयोग देना भी होता है।
यह बात सचिव सुमन ने यूएसडीएमए में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों (2024-बैच) के दल को संबोधित करते हुए कही। इससे पूर्व प्रशिक्षु अधिकारियों को आपदा प्रबंधन विभाग की कार्यप्रणाली, आईआरएस (इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम) की अवधारणा- संरचना, चेतावनी प्रसारण तंत्र, आपदा पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया, आपदा के बाद पुनर्वास, पुनर्निर्माण की प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की भूमिका, नीतिगत दिशा-निर्देशों तथा राज्य स्तर पर उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षु डिप्टी एसपी दक्ष शोखंद, आदित्य तिवारी, लव शर्मा, दिव्येश उपाध्याय, अंकित थपलियाल, समीरण भट्ट, विनय सिंह, अवनी तिवारी, दीप्ति कैड़ा, तनुजा बिष्ट के अलावा यूएसडीएमए के अधिकारी मौजूद थे।